आरजिया गांव में गैस सिलेंडर विस्फोट, एक गंभीर रूप से घायल

भीलवाड़ा (सोन‍िया सागर)। जिले के आरजिया ग्राम में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक घर में गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरजिया गांव में आज सुबह एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा ले जाया गया है। चिकित्सालय में घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story