गैस सिलेंडरों में बड़ा खेल: बिना बुकिंग उपभोक्ताओं के नाम से उठ रही रिफिल, कालाबाजारी की आशंका

गैस सिलेंडरों में बड़ा खेल: बिना बुकिंग उपभोक्ताओं के नाम से उठ रही रिफिल, कालाबाजारी की आशंका
X

आटूण (मदनलाल वैष्‍णव)। भीलवाड़ा जिले के ग्रामीण इलाकों में गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के गंभीर मामले सामने आये है। जिले के कई गांवों में उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि उन्होंने गैस सिलेंडर की कोई बुकिंग नहीं की, इसके बावजूद उनके मोबाइल पर सिलेंडर 'डिलीवर' होने के मैसेज प्राप्त हो रहे हैं।

एजेंसी की भूमिका पर उठे सवाल

आटूण न‍िवासी एक उपभोक्‍ता ने बताया क‍ि कि जब उन्होंने सिलेंडर मंगवाया ही नहीं, तो उनके कोटे की रिफिल किसके पास जा रही है? उपभोक्ताओं को आशंका है कि गैस एजेंसियां और वेंडर मिलीभगत कर उनके नाम पर सिलेंडर उठाकर ऊंचे दामों में होटल या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बेच रहे हैं। इस फर्जीवाड़े से जहां एक ओर असली उपभोक्ता अपने हक से वंचित हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और रिकॉर्ड में भी हेराफेरी की जा रही है।

परेशान उपभोक्ता, गहराता शक

हैरानी की बात यह है कि जिन उपभोक्ताओं को वास्तव में सिलेंडर की जरूरत है और वे बुकिंग करवा रहे हैं, उन्हें समय पर आपूर्ति नहीं मिल रही। जबकि दूसरी तरफ बिना बुकिंग वालों के नाम पर फर्जी तरीके से रिफिल उठाई जा रही है। मोबाइल पर 'Delivered' का मैसेज आने के बाद जब उपभोक्ता एजेंसी पहुंच रहे हैं, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इस पूरे मामले में अब जांच की मांग ज‍िला प्रशासन करें ताकि इस बड़े रैकेट का खुलासा हो सके।

Tags

Next Story