बागोर में 15 दिनों से गैस की किल्लत, उपभोक्ताओं ने पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बागोर में 15 दिनों से गैस की किल्लत, उपभोक्ताओं ने पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
X

बागोर (बरदीचंद)। कस्बे में पिछले एक पखवाड़े से घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप होने से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया है। गुरुवार को परेशान ग्रामीणों और महिलाओं ने रसद विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाकर समाधान की मांग की है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि गंगापुर से संचालित होने वाली गैस एजेंसी के वितरक पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में नहीं आए हैं। महिलाओं ने बताया कि स्थिति इतनी विकट है कि बुकिंग नंबर पर कॉल करने के बावजूद सिलेंडर बुक नहीं किए जा रहे हैं। बिना सूचना सप्लाई बंद होने से लोगों के घरों में चूल्हे ठंडे होने की नौबत आ गई है।

ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ सरकार द्वारा घर-घर समय पर गैस सिलेंडर पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर एजेंसी की लापरवाही से आमजन को भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सप्लाई सुचारू करवाई जाए और संबंधित एजेंसी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

Tags

Next Story