भीलवाड़ा में 8 अप्रेल से होने वाली श्री शिव महापुराण कथा आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी

भीलवाड़ा में 8 अप्रेल से होने वाली श्री शिव महापुराण कथा आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी
X

भीलवाड़ा । धर्मनगरी भीलवाड़ा में 8 से 14 अप्रेल तक आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर शिव महापुराण कथा का वाचन करने पधार रहे प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से जयपुर में मिलने के लिए गुरूवार को भीलवाड़ा से श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के पदाधिकारी पहुंचे। संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज एवं हाथीभाटा आश्रम के महन्त संतदासजी महाराज के सानिध्य में में जयपुर पहुंचे समिति के पदाधिकारियों ने वहां श्री शिव महापुराण कथा श्रवण कराने पधारे पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया ओर उन्हें भीलवाड़ा में कथा के लिए चल रही तैयारियों से अवगत कराया। समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मेवाड़ी परम्परा से पगड़ी पहनाकर ओर दुपट्टा ओढ़ाकर पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत सम्मान किया। उन्होंने बताया कि मेवाड़ में पहली बार भीलवाड़ा में होने जा रही श्री शिव महापुराण कथा को लेकर उत्साह का माहौल ओर लाखों शिव भक्त पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से कथा श्रवण करने के लिए उनके आगमन की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है। कथा स्थल पर विशाल डोम लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। कथा श्रवण के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को हर तरह से श्रेष्ठ सुविधाएं मिले इसके लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी ओर सदस्य समर्पित भाव से जुटे हुए है। पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत करने वालों में आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक कोठारी, कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, पांडाल व्यवस्था प्रभारी सुनील जागेटिया, सह संयोजक सत्येन्द्र बिरला, सचिव बद्रीलाल सोमानी, ललित सोमानी, भोजन व्यवस्था निर्माण प्रभारी राजेश कुदाल, प्रशासनिक व्यवस्था प्रभारी अर्पित कोठारी, सत्यनारायण सेन आदि शामिल थे। पंडित प्रदीप मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि भीलवाड़ा की कथा सभी भक्तजनों के सहयोग से एतिहासिक सफल हो इसके लिए मंगलकामनाएं करते है।

Next Story