"रामायण की चौपाइयों में ही बसते हैं प्रभु – अर्जुनराम महाराज"

भीलवाड़ा । श्री सीताराम रामायण मंडल महिला सेवा समिति, सीताराम जी की बावड़ी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा के साथ राम कथा का आयोजन, 20 अगस्त से सेशन कोर्ट के पास, गांधी वाटिका में प्रारम्भ हुआ। शोभायात्रा सीतारामजी की बावड़ी से प्रारंभ होकर गांधी वाटिका पहुँची। कथा 28 अगस्त तक जारी रहेगी।

महिला मंडल अध्यक्ष गीता देवपुरा ने बताया की कथा का संगीतमय वाचन रामसनेही एवं प्रसिद्ध रामायण संत अर्जुन राम महाराज द्वारा किया जा रहा है।

कथा के प्रथम दिन अर्जुनराम महाराज ने कहा कि र्चित्रकूट मे प्रभु राम ने 999 रास किए व 1000 वा रास कृष्ण अवतार मे गोपियों के साथ किया था। उन्होंने कहा कि छीनने से शांति नहीं मिलती समर्पण से ही शांति मिलती हैं।

रामचरितमानस के सातो कांड की व्याख्या में उन्होंने बताया कि बालकांड प्रभु के चरण , अयोध्याकांड कमर,अरण्यकाण्ड उदर ,

किष्किंधा कांड , सुन्दरकांड कंठ ,

लंकाकाण्ड मुखारविंद और

उत्तरकांड मस्तिष्क शोभा समान है।कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है जो 28 अगस्त तक जारी रहेगी।

Tags

Next Story