RGHS लाभार्थियों के लिए खुशखबरी: अब आभा कार्ड बनवाना हुआ अनिवार्य, घर बैठे भी बना सकेंगे

RGHS लाभार्थियों के लिए खुशखबरी: अब आभा कार्ड बनवाना हुआ अनिवार्य, घर बैठे भी बना सकेंगे
X


राज्य सरकार ने आरजीएचएस (RGHS) योजना का लाभ लेने वाले सभी लाभार्थियों के लिए आभा कार्ड (ABHA Card) बनवाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, सभी पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को जल्द से जल्द अपना आभा कार्ड बनवाने का आग्रह किया गया है ताकि योजना के तहत मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं में कोई बाधा न आए।

कैसे बनवाएं अपना आभा कार्ड?

आभा कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सरकार ने कई विकल्प दिए हैं:

चिकित्सालय में सुविधा: लाभार्थी अपने आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी राजकीय चिकित्सालय या उपखंड स्तरीय चिकित्सालय (CHC/SDH) जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।

घर बैठे सुविधा: यदि आप स्मार्टफोन चलाना जानते हैं, तो अपने मोबाइल में 'आभा ऐप' डाउनलोड कर घर बैठे ही यह कार्ड जनरेट कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज: कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है।

क्यों जरूरी है आभा कार्ड?

राजकीय चिकित्सालय के पीएमओ (PMO) ने जानकारी दी कि आरजीएचएस योजना के तहत मिलने वाली समस्त सुविधाओं का सुगमता से लाभ उठाने के लिए यह डिजिटल हेल्थ आईडी आवश्यक है। इससे लाभार्थी का मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा और उपचार के दौरान कागजी कार्रवाई में समय की बचत होगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story