गोपीचंद मीणा का पदभार ग्रहण समारोह कल जयपुर में

गोपीचंद मीणा का पदभार ग्रहण समारोह कल जयपुर में
X

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा का पदभार ग्रहण समारोह कल 22 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में आयोजित होगा।

भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र खटीक ने बताया कि पदभार ग्रहण समारोह दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक होगा। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर ओरांव, राजस्थान प्रभारी हकूसिंह तुड़ा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पदभार ग्रहण समारोह में जहाजपुर कोटडी विधानसभा क्षेत्र से भी भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Next Story