गोवर्धन सिंह अध्यक्ष व पारसमल कूकड़ा मंत्री बने

भीलवाड़ा -
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक समिति महावीर भवन नाड़ी मौहल्ला भीलवाड़ा की साधारण सभा की बैठक हुई, जिसमें श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक समिति महावीर भवन नाड़ी मौहल्ला भीलवाड़ा का अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कावड़िया (पूर्व बैंक अधिकारी व एडवोकेट) वर्ष 2026 के लिये निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक नाथू लाल छाजेड़ व रामसिंह चौधरी, अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कावड़िया, उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल खमेसरा, मंत्री पारस मल कूकड़ा, सहमंत्री भूपेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार नागौरी, धार्मिक एवं स्वाध्याय मंत्री जितेन्द्र कुमार डांगी, संगठन मंत्री रमेश खमेसरा व प्रदीप सिसोदिया, प्रचार मंत्री मनीष जैन व पिन्टू बिलवाड़िया का गठन किया गया।
बैठक में पूर्व वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया एवं आगामी वर्षवास हेतु विचार किया गया। पारसमल कोठारी, मानमल डांगी, धर्मीचन्द नंदावत, दलपत डांगी, रिखबचन्द भण्डारी, आनन्द सिंह पीपाड़ा के मार्गदर्शन में संघ धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगा।
श्री कावड़िया ने अपने धन्यवाद भाषण में कहा कि अपने कर्Ÿाव्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया एवं कहा कि आप सभी के समर्थन व विश्वास और मार्गदर्शन के लिए मैं संघ के सभी सदस्यों का आभारी रहूँगा। अन्त में महिला मण्डल अध्यक्ष मधु लोढ़ा व महिला मण्डल कार्यकारिणी ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया एवं बधाई दी।
