राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग को मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग को मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान
X

भीलवाड़ा |प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत ने बताया कि अटल इनोवेशन मिशन (AIM) द्वारा सितम्बर 2025 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग भीलवाड़ा राष्ट्रीय स्तर पर अटल लेब संचालित 100 शिक्षण संस्थानों में से "अटल स्कूल ऑफ द मंथ के लिए चयनित हुआ है। अटल इनोवेशन मिशन (AIM) द्वारा यह उपलब्धि विद्यालय के छात्रों के लिए इनोवेशन, क्रिएटिविटी और प्रेक्टिकल सीखने के अनुभवों को बढ़ावा देने के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता के लिए राजेन्द्र मार्ग विद्यालय को प्रदान की गई है। इस हेतु प्रमाणपत्र भी जारी किया गया है, जो कि राजेन्द्र मार्ग विद्यालय को अटल (ATL) कम्यूनिटी के दूसरे संस्थानों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में दिखाता है। प्रत्येक रविवार को होने वाले नेशनल गुगल मीट सेशन में विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया जाता है। विद्यार्थी अपना प्रस्तुतिकरण PPT के माध्यम से ऑनलाईन देते है तथा प्रत्येक विद्यार्थी को इसके लिए प्रमाण पत्र प्रदान दिया जाता है। प्रत्येक माह में विद्यालय के लिए एक राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाईन सेशन आयोजित होता है। विद्यालय स्तर पर गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहती है। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्रधानाचार्य गहलोत ने इस उपलब्धि का श्रेय ATL लेब प्रभारी एवं व्याख्याता अर्चना जोशी एवं विद्यार्थियों को दिया है।

Tags

Next Story