हमीरगढ़ में राज भवन में गणगौर पर्व मनाया

हमीरगढ़ में राज भवन में गणगौर पर्व मनाया
X

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी) राजपरिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना वार्षिक उत्सव गणगौर पर्व-2026 का आयोजन इस बार राजभवन रावला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ मनाया गया। राज वंश हर्ष प्रदीप सिंह ने बताया की कस्बे के रावत युग प्रदीप सिंह राणावत के सानिध्य मे गणगौर पर्व राजभवन रावला मे बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया । पारम्परिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाए मौजूद रही । इस मौके पर क्षेत्र के महिलाओं ने ईसर-गणगौर की पूजा अर्चना की और अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने उपवास भी रखा और परम्पराओं का निर्वहन करते हुए गणगौर को पानी पिलाने की रस्म निभाई। राव साहब ने बताया की गुरुवार को महिलाएं व युवतियां पारंपरिक गीत गाते हुए गणगौर व ईसर को गणगौर राज भवन मे लाईं। बीच-बीच में रुक-रुक कर गणगौर के आसपास महिलाओं ने घूमर नृत्य किया तो लोक कलाकारों ने पारम्परिक गेर नृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं। गुलाबी सफ़ेद परिधान में कीमती आभूषणों से सजी गणगौर माता चांदी की पालकी में विराजमान थी । लोगों ने गणगौर माता के दर्शन किये। ड्रोन द्वारा पुष्प बरसाए गए । और दर्शन कर सुख सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। देर रात तक राजभवन मे लोक संस्कृति का अनूठा संगम दिखा। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन देश बंधु भट्ट ने किया । इस मौके पर राजपरिवार के राजमाता आनंद कँवर, एवं राजवंश के सभी परिवार सदस्य सहित गणमान्य नागरिक महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Next Story