गांधी वाटिका में भव्य राम कथा का आयोजन 20 अगस्त से

गांधी वाटिका में भव्य राम कथा का आयोजन 20 अगस्त से
X

भीलवाड़ा। श्री सीताराम रामायण महिला मंडल सेवा समिति, सीताराम जी की बावड़ी के तत्वावधान में भव्य राम कथा का आयोजन 20 अगस्त से 28 अगस्त तक सेशन कोर्ट के पास, गांधी वाटिका में किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।

महिला मंडल अध्यक्ष गीता देवपुरा ने बताया की कथा का संगीतमय वाचन रामसनेही एवं प्रसिद्ध रामायण संत अर्जुन राम महाराज द्वारा किया जाएगा। देवपुरा ने बताया कि कथा आयोजन के लिए अलग-अलग कमेटियां नियुक्त कर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। श्री सीताराम रामायण मंडल सेवा समिति के सभी पदाधिकारियो का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। 20 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे भव्य शोभा यात्रा सीताराम जी की बावड़ी से प्रारंभ होकर गांधी वाटिका पहुंचेगी। महिला मंडल सचिव चंद्रकांता ईनाणी ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा से जुड़ने का आग्रह किया है।

Next Story