मुरलीधर जी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पोस्टर का भव्य विमोचन

मुरलीधर जी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पोस्टर का भव्य विमोचन
X

शक्करगढ़ (अक्षय पारीक)। निकटवर्ती ग्राम गड़बोदिया में श्री श्री 1008 मुरलीधर महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव के विधिवत प्रचार-प्रसार हेतु श्री चारभुजा मंदिर परिसर में पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भारी उत्साह दिखाया।

24 अप्रैल को होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

आयोजन समिति ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में आगामी 24 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री मुरलीधर जी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस पावन अवसर पर समूचे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

मेवाड़ पीठाधीश्वर करेंगे भागवत कथा की अमृत वर्षा

महोत्सव के तहत 17 से 23 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। मेवाड़ पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज (गोपाल सत्संग आश्रम, बड़ी सादड़ी) अपने मुखारविंद से कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 अप्रैल को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ किया जाएगा।

विशाल भंडारा और जन सहभागिता

महोत्सव के अंतिम दिन विशाल भंडारे और महाप्रसाद का आयोजन होगा। पोस्टर विमोचन के दौरान बहादुर सिंह कानावत, कुलदीप सिंह कानावत, भैरू दास वैष्णव, देवीलाल धाकड़, भंवरलाल सेन, छगना धाकड़, रामनिवास खाती, हेमराज धाकड़, नंदलाल धाकड़, शैतान धाकड़, जगदीश धाकड़, बंसीलाल धाकड़ व उदा लाल धाकड़ सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। समिति ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Tags

Next Story