“पुष्कर में 23 से 25 फ़रवरी तक बाबा बागेश्वर की ‘श्री हनुमंत कथा’, उपमुख्यमंत्री को आमंत्रण”

“पुष्कर में 23 से 25 फ़रवरी तक बाबा बागेश्वर की ‘श्री हनुमंत कथा’, उपमुख्यमंत्री को आमंत्रण”
X

भीलवाड़ा | राजस्थान की पावन धरा पर अध्यात्म और सनातन संस्कृति के एक महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 22 से 25 फरवरी, 2026 तक तीर्थराज पुष्कर और अजमेर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आज एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा राजस्थान की माननीय उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी को भावपूर्ण निमंत्रण प्रेषित किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में अमित जैन, अभिलाषा दुबे, महेश शर्मा, निखिल जैन और मान्या शामिल रहे, जिन्होंने उपमुख्यमंत्री महोदया से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम की गरिमा और महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:

कलश यात्रा सुबह पुष्कर मैं विराट सनातन योद्धा स्वागत। 22 फरवरी को वाहन रैली अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय के पास, जयपुर रोड, अजमेर से प्रारंभ होगी। श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार: 23 से 25 फरवरी को नया मेला मैदान, पुष्कर मुख्य वक्ता: पूज्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) विशिष्ट सानिध्य एवं उपस्थिति

इस भव्य आयोजन को अनंत विभूषित जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य महाराज का पावन आशीर्वाद प्राप्त है। साथ ही, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चन्द्रशेकर पूर्व संगठन महामंत्री राजस्थान, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायक अनीता भदेल जैसे दिग्गज राजनेताओं की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को और भी ऐतिहासिक बनाएगी।

आमंत्रण का उद्देश्य

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों—अमित जैन, अभिलाषा दुबे और अन्य—ने बताया कि उपमुख्यमंत्री महोदया ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की। यह आयोजन "घर-घर सनातन" अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना और सामाजिक समरसता स्थापित करना है।

आयोजकों द्वारा समस्त शहरवासियों और सनातनी भक्तों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस धर्मोत्सव का हिस्सा बनें और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Next Story