भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आजाद शर्मा का भव्य स्वागत; संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

गंगापुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य आजाद शर्मा के गंगापुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें पार्टी की आगामी गतिविधियों एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
यह कार्यक्रम नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि आजाद शर्मा मोखुन्दा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर से लौटते समय गंगापुर पहुंचे, जहां मण्डल कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस अवसर पर मोतीलाल गहलोत, , जमनेश खटीक, मुरली मनोहर भट्ट, रमेश साहू, आशुतोष, अभिषेक मंडोवरा, पवन टेलर, शशिकांत मराठा, निखिल माहेश्वरी, , गोपाल तेली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
