माधव गोशाला में रामनवमी पर 'अतिथि गृह' का लोकार्पण व भागवत महोत्सव का होगा आगाज

भीलवाड़ा । नौगांवा में प.पू. माधव गौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान द्वारा सेवा और आध्यात्मिकता का एक अनूठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। संस्थान में नवनिर्मित अत्याधुनिक 'अतिथि गृह' का भव्य लोकार्पण रामनवमी के पावन अवसर पर 26 मार्च (गुरुवार) को सायं 5 बजे किया जाएगा। इसके अगले दिन 27 मार्च (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे नौगांवा चारभुजा मंदिर से सांवरिया सेठ मंदिर कथा स्थल तक एक विशाल 'मंगल भव्य कलश यात्रा' निकाली जाएगी, जिसमें ठाकुर जी का भव्य बेवाण विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। संस्थान के अध्यक्ष डी.पी. अग्रवाल एवं सचिव सत्य प्रकाश गग्गड़ के अनुसार, 27 मार्च से 2 अप्रैल तक 'श्री भागवत समरसता महोत्सव' के तहत श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन विख्यात कथावाचक पूज्य गौवत्स राधाकृष्ण महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर समस्त कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम संयोजक मनीष बहेड़िया, सोहनलाल गहलोत, गिरिराज काबरा और मदन लाल धाकड़ ने जानकारी दी कि शहर के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामधाम (भीलवाड़ा) से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे निशुल्क बसें संचालित की जाएंगी। यह बसें आजाद नगर, पंसल चौराहा, बापू नगर, गुरुजी की होटल, नहर पेट्रोल पंप और आवरी माता मंदिर होते हुए नौगांवा पहुंचेंगी। श्रद्धालु बस व्यवस्था की जानकारी हेतु राकेश सिंहल (9413398429) एवं नंदू बाई लड्ढा (8764084084) से संपर्क कर सकते हैं।
