रामभक्तों के बलिदान की स्मृति में गूंजा शहीद चौक, विहिप और बजरंग दल ने दी पुष्पांजलि

भीलवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल भीलवाड़ा महानगर द्वारा गुरुवार को सांगानेरी गेट स्थित शहीद चौक स्मारक पर 'शहीद दिवस' कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन 12 मार्च 1991 को राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानी सुरेश जैन और रतन लाल सेन की पावन स्मृति में किया गया।
महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि राम जन्मभूमि आंदोलन के इन वीर सपूतों के बलिदान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष 12 मार्च को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी जयघोष के साथ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके शौर्य को याद किया।
शहीद सुरेश जैन के भाई शांति लाल जैन की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस सभा में वक्ताओं ने राम जन्मभूमि आंदोलन के संघर्ष और इन बलिदानियों के योगदान पर प्रकाश डाला।
प्रमुख उपस्थिति:
श्रद्धांजलि सभा में प्रांत से ओमप्रकाश बुलिया, अखिलेश व्यास, विभाग से विजय ओझा, महानगर से ओमप्रकाश लड्ढा, मुकेश प्रजापत, भारत गेंगट, सौम्या मेहता सहित प्रखंड से लक्ष्मण सिंह, प्रेम कुमार सेन एवं बड़ी संख्या में संगठन के अन्य कार्यकर्ता व शहरवासी उपस्थित रहे।
