गंगापुर में गुर्जर समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा

गंगापुर में गुर्जर समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा
X



गंगापुर (रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)

कस्बे के मैलोनी मौहल्ले में गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव पर गुर्जर समाज द्वारा रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा कस्बे के मैलोनी मौहल्ला स्थित दाता का बावजी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। जो गुर्जर चौक,चारभुजानाथ मंदिर, माली मौहल्ला, भैरवनाथ मंदिर, डाक बंगला, बस स्टैंड, भूत बावजी मंदिर, सहाड़ा दरवाजा, ईलाजी का चौक, पंचतीर्थ बालाजी होते हुए पुन मंदिर प्रांगण पहंची । शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष देवनारायण भगवान के जयकारे लगा रहे थे ।जहां मंदिर में महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में जगह-जगह फूल बरसाए गए। समाजसेवी भूपेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में गुर्जर समाज के लोगों का साफा व माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विधायक लादूलाल पितलिया, नगर अध्यक्ष अमित कुमार तिवाड़ी, मोतीलाल गहलोत, पार्षद सुरेश गुर्जर, सांवर मल गुर्जर, पुजारी किशन लाल गुर्जर, सांवर मल गुर्जर,मिठू गुर्जर,राजू लाल खटाना सहित गुर्जर समाज जनप्रतिनिधि लोग शामिल हुए।

Next Story