गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा पर्व संपन्न

गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा पर्व संपन्न
X

भीलवाड़ा श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शाखा भीलवाड़ा द्वारा गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोलास के साथ मनाया गया।

व्यवस्थापक रामेश्वर सुखवाल एवं यज्ञशाला प्रभारी राजेश ओझा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा व समर्पण का पर्व है इस उपलक्ष में गायत्री शक्तिपीठ रोडवेज बस स्टैंड के पास 10 जुलाई को 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगमंगल एवं विश्वशांति के लिए सैकड़ो आहुतियां दी गई।इसमें गुरुदीक्षा संस्कार,जन्म दिवस संस्कार, विवाह दिवस संस्कार निशुल्क संपन्न करवाए गए।यज्ञ का संचालन सरोजना व्यास,सोनिया भारद्वाज, ऋचा पारीक द्वारा किया गया यज्ञ से एक दिन पूर्व अखंड जप रहा।

तथा गुरु पूर्णिमा पर्व पर शक्तिपीठ परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

व्यवस्था में सभी समर्पित परिजनों एवं महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा यज्ञ पूर्णाहुति के पश्चात भोजन प्रसाद भी रखा गया इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Tags

Next Story