गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति की बैठक सम्पन्न

गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति की बैठक सम्पन्न
X


भीलवाड़ा - ऐरवाल रैदास समाज की गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 14-02-2026 को त्रिवेणी संगम, बिगोद (भीलवाड़ा) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष धनराज ऐरवाल ने की।

अध्यक्ष धनराज ऐरवाल ने बताया कि हाल ही में आयोजित गुरु रविदास जयंती समारोह का विस्तृत आय-व्यय विवरण प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन किया गया।

सचिव जीवन ऐरवाल ने समस्त समिति की ओर से पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया।

उपाध्यक्ष शिवलाल ऐरवाल एवं हेमराज ऐरवाल ने समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की।

कोषाध्यक्ष मांगीलाल ऐरवाल ने नकद राशि तथा क्रय-विक्रय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सराहा।

बैठक में धनराज मंगरोप, जीवन कालूखेड़ा, मांगीलाल खाचरोल, शिवलाल माण्डल, हेमराज रलायता, श्रवण बिगोद, जगदीश खेराबाद, मुकेश बांकाखेड़ा, रामनारायण सिंगोली, राजेन्द्र बिगोद, चम्पालाल मोटरोखेड़ा, कन्हैयालाल जीत्या, रोडूलाल बिगोद, प्रेम खटवाड़ा, बबलू किशनगढ़, भवानीशंकर नंदराय, प्रेमशंकर खाचरोल, प्रभुलाल तख्तपुरा, रमेश पिताजी खेड़ा, पपुलाल श्यामपुरा, जमनालाल जीवाखेड़ा, रामलाल गोपालपुरा, कन्हैयालाल उदलियास, रमेश हाजीवास सहित समाज के अनेक बंधु उपस्थित रहे।

बैठक का समापन समाज एकता, सहयोग एवं मंदिर निर्माण कार्य को गति देने के संकल्प के साथ किया गया।

Next Story