जोरदार बारिश के साथ गंगापुर में गिरे ओले, मौसम हुआ सुहावना

X
By - vijay |18 Feb 2026 6:20 PM IST
गंगापुर मुकेश गुर्जर |क्षेत्र में बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे आमजन को ठंड का एहसास हुआ और सड़कों पर पानी भर गया।
अचानक बदले मौसम के चलते बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग दुकानों और छज्जों के नीचे शरण लेते नजर आए। करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर तेज बारिश और ओले गिरते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी अच्छी बारिश की सूचना है।
किसानों के लिए यह बारिश फसलों के लिहाज से लाभकारी मानी जा रही है, हालांकि ओलावृष्टि से कुछ स्थानों पर सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम ठंडा होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Next Story
