नि:शुल्क परिंडों का वितरण

X
By - राजकुमार माली |4 May 2024 1:28 PM IST
हमीरगढ़ ( अल्लाउद्दीन मंसुरी )। कस्बे मे शनिवार (एकादशी) को मोहनलाल श्रीलाल मंडोवरा चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान परिंडा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ रावत युगप्रदीप सिंह राणावत द्वारा किया गया।
ट्रस्टी आशा मंडोवरा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था के उद्देश्य से जीव दया अभियान के अंतर्गत 351 परिंडे वितरित किए जाएंगे। साथ ही पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था टैंकर के माध्यम से कराई जा रही है। इस दौरान समाजसेवी रतन लाल मंडोवरा, सहकारी समिति अध्यक्ष जगदीश टेलर, काशीराम गाडरी, रामलाल माली, देवीलाल दरोगा, रामेश्वरलाल जाट, शकंरलाल माली, बलवीर सिंह राठौड़,देबी लाल पुरोहित, मोहनलाल कीर, गोपाल लढा, कुंदन भारती, नंदलाल दरोगा,मीठु लाल बांवरी,जमाल बिसायती,सुरेश जाट,नारायण सिंह ,शिवम् सोनी,आदि उपस्थित रहे।
Next Story
