खेत पर कार्य करते किसान की हुई मौत

X
By - मदन लाल वैष्णव |31 May 2024 12:19 PM IST
हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी) । जिले में गर्मी का कहर जारी है, जिसके चलते चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। गुरुवार को हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई। परिजन के मुताबिक भीषण गर्मी के चलते वह बेहोश होकर गिर पड़ा। हमीरगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराए बिना परिजन शव ले गए।
Next Story
