देवशयनी एकादशी पर किया पौधरोपण

X
By - मदन लाल वैष्णव |17 July 2024 12:36 PM IST
(हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी)। कस्बे में बुधुवार को देवशयनी एकादशी के अवसर पर 1 दर्जन से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधरोपण किया गया l समाजसेवी रतन लाल मंडोवरा ने बताया कि आज मंगरोप रोड स्थित आईटीआई कॉलेज के पास चोरनाली वाले सगस बावजी के स्थान परिसर में स्वर्गीय पारस देवी मंडोवरा की पुण्य स्मृति में शिशम, कचनार, फालचा, जामुन, गुलमोहर, बड़, पीपल आदि के पौधे लगाए गए जिनकी संरक्षक का भी संकल्प लिया l इस मौके पर हमीरगढ़ पूर्व सरपंच आशा मंडोवरा,चम्पालाल प्रजापत, भेरूलाल प्रजापत,चतरागाडरी,दीपक कुमावत, हुकमीचंद खटीक,मीठुबावरी,छोटी माली,देऊबावरी, गोपाल प्रजापत, शंकर प्रजापत,कालु सुवालका,मीठु लाल प्रजापत राघव मंडोवरा,रिषीता मंडोवरा,आदि उपस्थित रहे l
Next Story
