महिलाओं ने किया वृक्षारोपण

X
By - नरेश ओझा |29 Aug 2024 4:47 PM IST
हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी) कस्बे में गुरुवार को एकादशी के पावन पर्व पर मेवाड़ की गंगा बनास नदी हमीरगढ़ के किनारे विधिवत पीपल की पूजा करके वृक्षारोपण किया गया। पूर्व सरपंच आशा मंडोवरा ने बताया की वृक्षारोपण हम सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ्य है। इस दौरान अरूणा पांडिया, रेखा ट्रेलर, संगीता मंडोवरा, चंदा सोनी , सोनल अग्रवाल, हेमा लड्ढा,बेला अग्रवाल ,सुशीला सुथार ,यशोदा मंडोवरा, लक्ष्मी मंडोवरा, देऊ बावरी ,समाजसेवी रतनलाल मंडोवरा,भोजमल गुर्जर, कालूलाल जाट ,गोपाल सुथार, मुकेश गाडरी, नंदलाल दरोगा आदि उपस्थित रहे।
Next Story
