हमीरगढ़ में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

हमीरगढ़ में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
X

हमीरगढ़ (राजाराम वैष्णव)। नगरपालिका हमीरगढ़ क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा भक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर धार्मिक स्थानों पर हवन पूजन और भंडारे आयोजित हुए। जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और हवन पूजन में भाग लिया। गुरु पूर्णिमा पर नृसिंह मन्दिर, छो बावड़ी सगस जी रत्नेश्वर महादेव मठ, रघुनाथ मन्दिर, नीमड़ी वाले सगस जी नाकोड़ा धाम सादी सहित तमाम धार्मिक स्थलों पर सुबह से हवन पूजन हुआ। पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिरों में विशेष आराधना की गई। स्कूली बच्चों ने भी अपने गुरुओं का आशीर्वाद लिया। जातकों ने अपने गुरुओं को घर बुलाकर उनके चरण वंदन कर भोजन कराया और वस्त्र भेंट किए।

रामलीला मैदान में चेतनदास महाराज की श्रदांजलि के रूप में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया

नगरपालिका हमीरगढ़ के रामलीला मैदान में महंत रामसागर दास महाराज के सान्निध्य में साँवलिया धाम आश्रम मूंगाणा के महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज की श्रदांजलि के रूप में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। गुरु पूजा एवं दर्शन के लिए सुबह से ही शिष्यो की कतार लगी रही जो शाम तक चलती रही हमीरगढ़ व आस-पास के गांव मंगरोप, काबरा, सादी सहित कई गांव से भक्तों का आवागमन रहा वह कई रमता राम साधु संतों का जमावड़ा रहा तत्पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण हुआ।

छौ बावड़ी सगस जी रत्नेश्वर महादेव मठ

रेलवे स्टेशन स्थित छौ बावड़ी सगसजी रत्नेश्वर महादेव मठ की साध्वी देवगिरि जी के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य शिष्य भूत गिरी महाराज ने बताया कि रात्रि जागरण के साथ प्रातः9:15 बजे हवन पूजन, प्रातः 11 बजे गुरु पूजन व गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम के साथ भोजन प्रसादी कार्यक्रम चलता रहा। गायक कलाकारो द्वारा दिन भर भजनों की प्रस्तुतियां चलती रही।

रघुनाथ मन्दिर

नगरपालिका हमीरगढ़ क्षेत्र में तालाब की पाल स्थित रघुनाथ मन्दिर पर भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव महंत जोगेश्वर दास जी के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यहां भी भक्तों की भारी भीड़ रही गुरु पूजन कर महाआरती कर भंडारा किया जो देर शाम तक चलता है।

नीमड़ी वाले सगस जी नाकोड़ा धाम

सादी गांव स्थित नीमड़ी वाले सगस जी नाकोड़ा धाम के पुजारी धनराज शर्मा के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। जिसमे प्रातः 11:15 बजे गुरु पूजन, प्रातः 10 बजे भक्ति सन्ध्या व भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गुरु की वंदना कर शिष्यों ने आशीर्वाद लिया।

Next Story