छाछेड़ी गांव में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि, गेहूं और चने की फसल को नुकसान

X
By - vijay |18 Feb 2026 11:04 PM IST
भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ उपखंड क्षेत्र में छाछेड़ी गांव में मंगलवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ जोरदार ओलावृष्टि शुरू हो गई। कुछ ही देर में खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई।
अचानक आई बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में कटी हुई फसलें पूरी तरह भीग गईं और कई जगहों पर खराब हो गईं। किसानों का कहना है कि कटाई के बाद खेतों में रखी उपज को भारी नुकसान पहुंचा है। खासकर गेहूं और चने की फसल प्रभावित हुई है।
बरसात के साथ गिरे ओल, गेहूं , जो,चना व सरसों की फसल में नुकसान
ओलों की मार से खड़ी फसलें भी झुक गईं और कई स्थानों पर दाने झड़ने की आशंका जताई जा रही है।
Next Story
