खेत में लगी आग,लाखों की फसल जलकर हुई राख

X
By - मदन लाल वैष्णव |25 May 2024 5:34 PM IST
हमीरगढ़ ( अल्लाउद्दीन मंसुरी) हमीरगढ़ उपखण्ड क्षेत्र ग्राम पंचायत स्वरूपगंज के एक खेत में शनिवार दोपहर को तेज गर्मी के चलते भीषण आग लग गई। इस आगजनी में फसल सहित मुंग,अमरूद, नींबू एवं आँवला के पौधे जलकर खाक हो गए l जिससे किसान को लाखो का नुकसान हो गया l धुआं उठता देख लो एकत्रित हो गए और औद्योगिक रीको क्षेत्र से अग्निशमन की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया जा सका। समाजसेवी हितेश चौबे ने बताया कि मदन लाल काला के 6 बीघा एवं छोटू लाल जाट के 3 बीघा खेत मे भीषण गर्मी के चलते एक बीघा मूंग, आधा बीघा अमरुद, नींबू और आँवला के पौधे जल गए l घटना के बाद अंचलाधिकारी तथा कृषि विभाग के पदाधिकारियों को टेलिफोनिक सूचना दी गई। लोगों की मदद से अग्नि समालय से फायर टेंडर घटना स्थल पर आई , आने के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाई गई। मौके पर ग्रामीण भी मौजूद रहे l
Next Story
