हमीरगढ़ क्षेत्र में अवैध भट्ठीयों पर चला पीला पंजा

X
By - मदन लाल वैष्णव |27 Aug 2024 4:31 PM IST
हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी) तहसील क्षेत्र हमीरगढ में अवैध रूप से संचालित कोयला भट्टियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ग्राम हमीरगढ तख्तपुरा, मंगरोप, सियार, बिहारीपुरा, ओज्याडा एवं सगतपुरिया में खातेदारी एवं बिलानाम भूमि में संचालित 104 अवैध कोयला भट्टियों को राजस्व विभाग के द्वारा अभियान के रूप में मौके पर जेसीबी से ध्वस्त करा कोयला भट्टीया हटाने की कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार राजस्व टीम सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा l
Next Story
