बरडौद में बहेगी भक्ति की बयार, 7 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का होगा आयोजन

By - राजकुमार माली |5 Jun 2024 6:22 PM IST
भीलवाड़ा (राजाराम वैष्णव) आगामी 7 जून से बरडौद हमीरगढ़ में 13 जून तक भक्ति की बयार बहेगी, समस्त ग्रामवासी दानदाता एवं क्षेत्रीय श्री सवारियां सेठ भक्तो के सहयोग से श्री सवारियां सेठ मंदिर प्रांगण बरडौद हमीरगढ़ में श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 07 जून से 13 जून तक चलेगा। इसमें श्री घनश्याम वैष्णव (महाराज जी) कथा व्यास पीठ पर सुशोभीत होंगे, जो भगवान शिव के अनंत स्वरूपों के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक तथ्य के द्वारा भक्ति रस से ओत प्रोत सरस संगीतमय कथा प्रस्तुत करेंगे। 7 जून को प्रातः 7:00 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो की रावला चौक ठाकुरजी के मंदिर से डीजे बैंड के साथ बड़े बुजुर्ग माता-बहिने, बालक-बालिकाएं, युवा गांव में भृमण करते हुए कथा स्थल पहुचेंगे। कथा प्रत्येक दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
Next Story
