बड़ा महुआ में विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान उमड़ा जनसैलाब

हमीरगढ़ (राजाराम वैष्णव) भीलवाड़ा जिले के बड़ा महुआ कस्बे में आज 8 फरवरी रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन के अवसर पर धर्म,संस्कृति एवं राष्ट्र चेतना चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला ।
सम्मेलन में संतों के प्रवचन ,मातृशक्ति के ओजस्वी उद्बोधन एवं राष्ट्र सेवकों के उद्बोधन ने विशाल जन समुदाय को भाव विभोर कर दिया ।
कार्यक्रम का प्रारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ जिसमें सकल समाज झूमता नजर आया संपूर्ण वातावरण भक्ति श्रद्धा और सनातन चेतना से ओतप्रोत हो गया । सम्मेलन के अंतर्गत बड़ा महुआ मंडल के आठ ग्रामों का समागम हुआ ।
शोभायात्रा के दौरान राम लक्ष्मण जानकी ,शिव पार्वती ,झांसी की रानी महाराणा प्रताप की झांकियां सभी का आकर्षण रही ।
इस अवसर पर 1008 श्री दीपक पुरी जी महाराज ने आशीर्वचन स्वरूप सामाजिक समरसता ,हिंदू धर्म एवं संस्कृति पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्वनाथप्रताप सिंह जिला सह संयोजक (भूतपूर्व सैनिक) ने राष्ट्र, संस्कृति और समाज के प्रति सारगर्भित विचार रखें । मातृशक्ति के रूप में सीमा शर्मा ने मातृशक्ति की भूमिका, संस्कारों एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण पर प्रकाश डाला ।
अंत में निरंजन जी विजयवर्गीय ने अध्यक्षीय उद्बोधन से सभी का आभार प्रकट किया।
