हमीरगढ़ में होली चतुर्मास संपन्न, त्याग-संयम व क्षमा का संदेश

हमीरगढ़ में होली चतुर्मास संपन्न, त्याग-संयम व क्षमा का संदेश
X



हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी) श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ हमीरगढ़ में उत्तम मुनि म. सा. की सुशिष्या प्रगति , निग्रंती एवं ख़ुशबू म. सा. आदि ठाणा-3 के सानिध्य में होली चतुर्मास मंगलवार को संपन्न हुआ।

प्रातःकालीन व्याख्यान में उपस्थित सतियों ने त्याग, संयम तथा क्षमा के महत्व के बारे में बताया तथा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।

सौरभ सामर ने जानकारी देते हुए बताया कि सायंकालीन पक्खी प्रतिक्रमण में संपूर्ण संघ ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया तथा सभी ने परस्पर क्षमा याचना कर आध्यात्मिक वातावरण में कार्यक्रम को सम्पन्न किया।

इस अवसर पर मंत्री पारस सामर, अध्यक्ष प्रकाश गोलेच्छा, संरक्षक हस्तीमल सामर, नवरत्नमल सामर, संपत चपलोत सहित समाज के अनेक माननीय सदस्य उपस्थित रहे।

Next Story