हमीरगढ़ में महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव

X
By - vijay |10 March 2025 7:28 PM IST
हमीरगढ़ l सोमवार को महिला मंडल की ओर से शहर के एक निजी भवन के पास तेली गली में रंग उत्सव सखियों के रंग अपनों के संग फाग उत्सव मनाया गया। संस्था की सभी सदस्य परंपरागत फागुनी वेशभूषा में आई और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फाग उत्सव मनाया। डिंपल टेलर ने बताया कि नगर के महिला मंडल ने क्षेत्र के तेरी गली स्थित, हर्षोल्लास के साथ फाग महोत्सव मनाया, जिसके अंतर्गत महिलाओं ने फाग गीत गाते हुए गुलाल व फूलों से होली खेलकर एक दूसरों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा माता की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया। इसके बाद महिला मंडल की महिलाओं ने अपने-अपने सामूहिक फाग गीत गाए। फाग गीत गाने के बाद महिलाओं ने सर्वप्रथम भगवान को गुलाल लगाया। इसके बाद आपस में फूल तथा गुलाल से होली खेल एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
Next Story
