स्कूटी से भरा कन्टेनर पलटा, तख़्तपुरा पुलिया पर हुआ हादसा

X
By - मदन लाल वैष्णव |16 May 2024 1:21 PM IST
हमीरगढ़ ( अल्लाउद्दीन मंसूरी)
भीलवाड़ा से चित्तौडग़ढ़ जाते समय हमीरगढ़ तख़्तपुरा पुलिया पर एक स्कूटी से भरा कंटेनर पलट गया l जिसमे ड्राइवर घायल हो गया जिसे गौ रक्षक सदस्यों द्वारा हमीरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया l जिसे गंभीर चोट के कारण भीलवाड़ा रेफर कर दियाl
जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ राजमार्ग 48 तख़्तपुरा चौराहा पर एक भीलवाड़ा की तरफ से स्कूटीयों से भरा एक कन्टेनर और अनियंत्रण होकर दीवाडर से टकरा गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जिसमे चालक घायल हो गया l कुछ ही देर मे हादसे की आवाज से आसपास के राहगीर व गौ रक्षक सदस्य भी मौके पहुंचे l लोगों ने हमीरगढ़ पुलिस को सुचना दी और केबिन मे फंसे चालक को को बाहर निकाल कर हमीरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया l गंभीर चोट के चलते डॉक्टर द्वारा भीलवाड़ा रेफर कर दिया l
Next Story
