राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय हमीरगढ़ का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय हमीरगढ़ का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
X

हमीरगढ़ । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2026 के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए, जिसमें स्थानीय राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय ने सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णगोपाल जांगिड़ ने बताया कि इस वर्ष भी संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

लिखित सिंह ने व्याकरण में गाड़े झंडे

परीक्षा में सम्मिलित हुए कुल 34 विद्यार्थियों में से 29 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 5 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय के छात्र लिखित सिंह चौहान ने 96.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। विशेष उल्लेखनीय है कि लिखित सिंह ने व्याकरण शास्त्र विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।

निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का केंद्र

प्रधानाचार्य ने इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय के विद्वान शिक्षकों के निरंतर प्रयासों और विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम को दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यालय हर वर्ष राज्य स्तर पर विशिष्ट पहचान बना रहा है। यही कारण है कि यहाँ के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं और राजकीय सेवाओं में भी लगातार चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Tags

Next Story