श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, सजेगी 56 भोग की झांकी

श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, सजेगी 56 भोग की झांकी
X

भीलवाड़ा (हलचल)। स्थानीय परिवहन कार्यालय के समीप स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में आगामी हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के महंत श्री जमुना दास जी (लाल बाबा) के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

पुजारी श्री मुरारी जी पांडे ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात सायं 4:15 बजे उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर विशेष महाआरती का आयोजन होगा, जो भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।

56 भोग और भंडारे का आयोजन

उत्सव के दौरान दोपहर 2:00 बजे से भगवान को 56 भोग अर्पित कर विशेष झांकी सजाई जाएगी। इसके साथ ही विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। श्री पंचमुखी बालाजी लाल बाबा सेवा समिति के संयोजक श्री अशोक जी बाहेती और अध्यक्ष श्री सुनील जी बंसल की टीम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। विशेष बात यह है कि भगवान का 56 भोग और प्रसादी मंदिर परिसर (आश्रम) में ही तैयार की जा रही है, जिसके लिए हवाई गंगाराम देवासी की टीम अपनी सेवाएं दे रही है।

मंदिर परिवार के सभी भक्तगण इस आयोजन को भव्य और अति सुंदर बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से 2 अप्रैल को मंदिर परिसर पहुंचकर प्रभु दर्शन और प्रसादी ग्रहण करने का आह्वान किया है।

Next Story