तस्वारिया खुर्द में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव, बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

तस्वारिया खुर्द में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव, बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
X

शाहपुरा (भैरू लाल लक्षकार)। ईटमारिया ग्राम पंचायत के तस्वारिया खुर्द गांव में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

शोभायात्रा का शुभारंभ ईच्छापुर्ण हनुमान मंदिर से हुआ। मंदिर के पुजारी प्रभु दास वैष्णव ने धर्म ध्वजा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। बैंड-बाजे की मधुर धुनों और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए चल रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में हनुमान जी की प्राचीन एवं नवीन प्रतिमाओं के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गई थीं। कलाकारों ने भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विधि-विधान से हुई प्रतिमाओं की स्थापना

शोभायात्रा ने पूरे गांव की परिक्रमा की और पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पश्चात मुख्य पुजारी प्रभु दास वैष्णव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित करवाईं।

ग्रामीणों की रही गरिमामय उपस्थिति

तेजपाल बंजारा ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में समस्त ग्रामवासी और आसपास के क्षेत्र के लोग शामिल हुए। इस दौरान बालूदास वैष्णव, शंकर जांगिड़, राजू वैष्णव, राधेश्याम जांगिड़, शिवराज वैष्णव, नारायण गाडरी, भैरू गाडरी, महादेव जाट, मिश्री जाट, हीरा जाट, माधु प्रजापत, जमना प्रजापत, रामेश्वर वैष्णव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags

Next Story