गुरला के हरक लाल सेन सुवाणा शाखा अध्यक्ष बने

गुरला के हरक लाल सेन सुवाणा शाखा अध्यक्ष बने
X

गुरला। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) भीलवाड़ा की सुवाणा उप-शाखा के चुनाव रणजीत सागर (गुरला तालाब) पर गौराजी मंदिर पर निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक विष्णु दत्त शर्मा (पूर्व प्रदेश सयुक्त मंत्री) ने बताया की, सुवाणा उप-शाखा चुनांव में, सभी उपसिथत शिक्षक सदस्यों द्वारा सर्व सहमती से उप-शाखा अध्यक्ष पद पर हरक लाल सेन और उप शाखा मंत्री पद पर सूर्यप्रकाश पारीक की निर्विरोध चुना गया है।

चुनाव प्रक्रिया में ओम प्रकाश सेन, गोपाल लाल टेलर, शिव लाल बैरवा, जगदीश पालड़ीया, जमनालाल तेली, जगदीश व्यास, रेखा शर्मा, कमलेश सिसोदिया, अंजू जैन, हंसा व्यास मुकेश शर्मा, श्याम लाल शर्मा, गोरु लाल सुवालका, गोविन्द व्यास, दिनेश शर्मा, भेरुलाल कुमावत, दिनेश कुमावत, नरेश सेइवाल राजकुमार गोयल सभी सुवाणा ब्लोक के शिक्षको ने भाग लिया।

Next Story