हरि पिपलेश्वर महादेव निकले नगर भ्रमण पर

हरि पिपलेश्वर महादेव निकले नगर भ्रमण पर
X

भीलवाड़ा | न्यु हाऊसिंग बोर्ड शास्त्री नगर वार्ड 42 में स्थित हरि पिपलेश्वर महादेव मंदिर से भगवान महादेव नगर भ्रमण पर निकले| समाजसेवी किशोर लखवानी ने बताया की भगवान महादेव की शाही सवारी के आगे भक्तजन नाचते गाते हर्षोल्लास से आनंद में चल रहे थे|भगवान की सवारी मन्दिर पर पहुँचने पर पंडित अनिल मेनारिया ने आरती करी|तत्पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया |कार्यक्रम में पार्षद रोमा लखवानी, सुशीला डाड,डोली त्रिपाठी, मंजू शर्मा, मधु काबरा,मंजू लढा,कविता,विमला देवी,ज्ञानवती पाराशर, हेमलता पांडे, पूनम राय,कोशल्या जेथलिया,तरुणा घीया,अंगूर बाला सहित भक्तगण उपस्थित थे|

Next Story