हसीना बानू ने अंतरराष्ट्रीय हैपकिडो में जीता स्वर्ण पदक

X
By - मदन लाल वैष्णव |5 Feb 2026 4:09 PM IST
आकोला (रमेश चंद्र डाड) । भीलवाड़ा जिले के बीगोद की होनहार महिला खिलाड़ी हसीना बानू ने तालकटोरा इनडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित प्रथम इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय हैपकिडो चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। हसीना बानू छोटे से गांव पांडोली की शफी मोहम्मद की सुपुत्री हैं। महासचिव मोहम्मद इरफान शेख, परिजन और शुभचिंतक उन्हें बधाई देने पहुंचे। प्रतियोगिता में देश-विदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजकों ने हसीना की उपलब्धि को महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभा की प्रेरक मिसाल बताया।
Next Story
