किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण, दी गई सतर्क रहने की जानकारी

किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण, दी गई सतर्क रहने की जानकारी
X


आकोला( रमेश चंद्र डाड)आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होड़ा में किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया योजना के सदस्य सचिव डॉ ज्ञानेंद्र गोयल ने बताया कि मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होड़ा में अध्यनरत किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। इसमें 37 बालिकाओं में से 3 बालिकाओं में 12 से कम हीमोग्लोबिन पाया गया उन्हें इसके लिए औषधियां वितरित की गई।

सीएचओ जलधारी मीना ने बताया कि हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ाने के लिए औषधियों के अतिरिक्त भोजन में क्या खाना चाहिए। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़े । हीमोग्लोबिन जांच टीम में मेडिकल से जलधारी मीना, एएनएम निकिता मीणा, आयुर्वेद से नर्स वीणा दमामी, योग प्रशिक्षक रामप्रकाश बैरागी, माया जोशी, आशा इंदुबाला, विद्यालय से उपप्राचार्य शोभना तोषनीवाल , हुकुमचंद जाटव, मनोरमा आचार्य, ममता खटीक आदि उपस्थित रहे।

Next Story