भीलवाड़ा स्टेशन रोड पर अतिक्रमण पर हाईकोर्ट में सुनवाई 7 फरवरी को

भीलवाड़ा। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर दोनों ओर बरामदों पर अतिक्रमण होने से ट्रैफिक की स्थिति बदहाल हो गई है। इस मुद्दे को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई 7 फरवरी को होगी।
कांग्रेस नेता दुर्गेश शर्मा ने इस संबंध में हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की। शर्मा ने याचिका में अदालत से गुहार लगाई कि स्टेशन रोड पर वैसे ही ट्रैफिक की समस्या है और बरामदों पर अतिक्रमण इसे और बढ़ा रहा है। मास्टर ह्रश्वलान के अनुसार, यह रोड 120 फीट चौड़ी है।
हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए नगर निगम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। कोर्ट से नोटिस आते ही नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी। निगम ने गोल ह्रश्वयाऊ चौराहा से स्टेशन चौराहा पुलिस कंट्रोल रूम तक के 85 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है।
नगर निगम के अतिक्रमण अनुभाग प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि नोटिस में सात दिनों में जवाब मांगा गया है। साथ ही यदि दुकानदारों के पास निर्माण स्वीकृति, नियमितीकरण या भू-उपयोग परिवर्तन संबंधी दस्तावेज हों, तो उन्हें पेश करने को कहा गया है। अन्यथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होते ही दुकानदारों में खलबली मच गई है।
