रंग-गुलाल के साथ बरूदनी में धूमधाम से मनाई होली

रंग-गुलाल के साथ बरूदनी में धूमधाम से मनाई होली
X

बड़लियास ( रोशन वैष्णव)बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल, दी होली की शुभकामनाएं | परीक्षाओं को देखते हुए कई परिवारों ने सादगी से मनाया त्योहार

बरूदनी। कस्बे में होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही कस्बे में रंगों की धूम दिखाई दी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और आपसी भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लिया।

कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने रंग-गुलाल के साथ होली खेली। युवाओं और बच्चों ने फाग गीतों के साथ उत्सव मनाया तथा एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां साझा की। दिनभर कस्बे में होली का उत्सवी माहौल बना रहा।

इधर इन दिनों विद्यालयों में बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, इसे देखते हुए कई परिवारों ने सादगी के साथ होली मनाई और देर रात तक तेज आवाज में कार्यक्रम करने से परहेज किया, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Next Story