श्री बाबा धाम पर भव्य फागोत्सव पर प्रसिद्ध गायकों द्वारा प्रसिद्ध भजनों के साथ फूलों से होली आज

श्री बाबा धाम पर भव्य फागोत्सव पर प्रसिद्ध गायकों द्वारा प्रसिद्ध भजनों के साथ फूलों से होली आज
X

भीलवाड़ा -श्री बाबा धाम के अध्यक्ष श्री विनीत अग्रवाल के सानिध्य में आज फाग महोत्सव मनाया जायेगा। भव्य फागोत्सव की पूर्ण तैयारियां मीटिंग में की गयी। सभी सेवादारों ने अलग-अलग कमेटियां बनाकर सेवाऐं प्रदान की गई।

रविवार दिनांक 01.03.2026 को श्री बाबाधाम पर फागोत्सव में प्रसिद्ध बाहर के गायकों द्वारा प्रसिद्ध भजनों के साथ फूलों के साथ होली खेली जायेगी। गुलाल, कलर पूर्ण रूप से निषेध रहेगें। मंदिर परिसर में सिर्फ फूलों से होली खेली जायेगी। श्री बाबाधाम पर प्रसिद्ध भजन गायकों व उनकी टीम द्वारा मीठे-मीठे भजनों के साथ फागोत्सव मनाया जायेगा। मीठे-मीठे भजनों के साथ श्री बाबाधाम पर भक्तों द्वारा भक्तिमय माहौल रहेगा।

फागोत्सव महोत्सव में विशेष रूप से राधा-कृष्ण की संजीवनी झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। श्री बाबाधाम पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बाबाधाम पर भजन कीर्तन के साथ ही पुष्प की खुशबू से भक्तिमय वातावरण सरोबार रहेगा। राधा-कृष्ण की अटूट प्रेम और फाल्गुन महोत्सव में ब्रज की तर्ज पर विविध प्रकार की फूलों की होली का आयोजन रहेगा। सभी धर्मप्रेमी ढ़ोलक और मंजीर की थाप पर फागोत्सव मनायेगें। यह केवल रंगों का उत्सव नहीं बल्कि रिश्ते में विश्वास व आत्मीयता के रस भरने का अवसर है।

इस फागोत्सव व होलिका दहन मंे सभी धर्मप्रेमी सादर आमंत्रित है। भक्तजन फूलों की पतिया व फूल ला सकते है और मंदिर परिसर मंे फागोत्सव पर मीठे-मीठे भजनों के साथ भक्तिमय महोत्सव का आनन्द ले सकते है। सभी धर्मप्रेमी पधारकर धर्म का लाभ लेवंे।

Next Story