श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन

श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन
X


आकोला (रमेश चंद्र डाड)बरूदनी क्षेत्र में होली पर्व के उपलक्ष्य में होलिका दहन का आयोजन श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। गांव के पंच-पटेलों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विधि-विधान से पंडित पंडित सतीश पंचोली ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका में अग्नि प्रज्वलित की गई।

इस अवसर पर मोडूराम अहीर, शैतान सिंह शक्तावत , शिव प्रकाश भट्ट, गोपाल गट्टाणी, घनश्याम लढा गजेंद्र साहू, शिव खटिक, गोपाल सिंधी, शिव राज सिंह , शैतान मीणा, धन्ना मीणा, सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति भाव और उल्लास का वातावरण रहा।

Tags

Next Story