भीलवाड़ा में 2 मार्च को होगा होलिका दहन, 11 मार्च को शीतला सप्तमी

भीलवाड़ा में 2 मार्च को होगा होलिका दहन, 11 मार्च को शीतला सप्तमी
X

भीलवाड़ा (हलवल)|। पंडित अरविन्द दाधीच ने बताया कि होलिका दहन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी सोमवार, दिनांक 2 मार्च 2026 को सायं 6.36 बजे से रात 9 बजे तक करना श्रेष्ठ रहेगा। उन्होंने कहा कि शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से होलिका दहन करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पंडित दाधीच के अनुसार होलिका दहन के समय कपूर, गुगल, पीली सरसों और नारियल को नौ बार अपने ऊपर से घुमाकर अग्नि में अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। इससे व्यापार में लाभ मिलता है तथा शारीरिक कष्टों से भी राहत मिलती है।

उन्होंने बताया कि 10 मार्च को रांदापोआ होगा तथा 11 मार्च को भीलवाड़ा में शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। श्रद्धालु इस दिन माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

Tags

Next Story