आज शाम 6:24 से 6:36 बजे के बीच होगा होलिका दहन, 3 मार्च को मनेगी धुलंडी

भीलवाड़ा। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के साथ ही रंगों के पर्व होली की तैयारियां परवान पर हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस वर्ष होलिका दहन सोमवार, 2 मार्च को किया जाएगा, जबकि रंगों का त्योहार धुलंडी मंगलवार, 3 मार्च को मनाया जाएगा।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
2 मार्च को शाम 5:56 बजे पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ होगा, जो अगले दिन 3 मार्च को शाम 5:07 बजे तक रहेगी। इस अवधि के दौरान सूर्यास्त नहीं होने के कारण प्रदोष काल लागू नहीं होगा। विद्वानों के अनुसार, सोमवार 2 मार्च को शाम 6:24 बजे से 6:36 बजे के बीच का समय होलिका दहन के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
3 मार्च को चंद्र ग्रहण का साया
विशेष बात यह है कि 3 मार्च को दोपहर बाद 3:20 बजे चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा, जिसका समापन शाम 6:48 बजे होगा। ग्रहण की खगोलीय घटना के बीच ही इस बार धुलंडी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
हरि-हर पूजा से दूर होंगे दोष
होलिका दहन के पावन अवसर पर 'हरि-हर' पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। हरि यानी भगवान विष्णु और हर यानी महादेव। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा पर विष्णु भक्ति के प्रताप से ही भक्त प्रह्लाद के प्राण बचे थे, तभी से इस दिन विष्णु पूजन की परंपरा चली आ रही है। साथ ही, इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से शारीरिक व्याधियां दूर होती हैं और समस्त दोषों का शमन होता है। आरोग्य और सुख-समृद्धि के लिए इस पर्व पर संयुक्त रूप से हरि-हर की पूजा का विधान श्रेष्ठ माना गया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
