कांटे की टक्कर के मुकाबले में होलिरड़ा ने थल कला को दी मात

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में चल रही श्री सिंगोली श्याम कबड्डी प्रतियोगिता के दुसरे दिन शुक्रवार रात्रि को काटें की टक्कर वाले मुकाबले में होलिरड़ा की टीम ने थल कला को मात दी । आयोजक कमेटी के सदस्य एडवोकेट प्रभुलाल जाट ने बताया कि रानीखेड़ा गांव में गुरुवार से श्री सिंगोली श्याम कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भजन गायक गोकुल शर्मा पहुंचे । पहला मुकाबला थल कला बनाम होलिरडा के मध्य खेला गया, लेकिन निर्धारित समय में दोनों टीमें 38-38 प्वाइंट की बराबरी पर रही ,प्रो कब्बड्डी के नियमों के अनुसार दोनों को 5-5 रेड दी, जिसमें होलिरडा की टीम विजेता रही , वही दुसरा मुकाबला मेजबान रानीखेड़ा बनाम हरणी के बीच खेला गया, जिसमें हरणी की टीम विजेता रही । इस दौरान प्रहलाद जाट, गोपाल जाट, कैलाश जाट, दिनेश जाट, विनोद जाट, सुरेश जाट, राधेश्याम जाट, दिनेश जाट, शंभु जाट, रमेश शर्मा, अशोक जाट, सत्यनारायण जाट, नीरज जाट सहित गांव के समान्य नागरिक, महिला-पुरुष और खेल प्रेमियों ने कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद लिया ।।
