पवित्र माह रमजान: भीलवाड़ा में पितास वाला परिवार ने कराया रोजा इफ्तार, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

पवित्र माह रमजान: भीलवाड़ा में पितास वाला परिवार ने कराया रोजा इफ्तार, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
X


भीलवाड़ा। रमजान के मुकद्दस महीने में इबादत और भाईचारे का दौर जारी है। इसी कड़ी में शहर के सेशन कोर्ट रोड पर मुल्तानी समाज के पितास वाला परिवार की ओर से रोजा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया।

10 वर्षों से जारी है अटूट परंपरा

पितास वाला परिवार द्वारा पिछले 10 वर्षों से लगातार रमजान के 24वें रोजे पर इफ्तार कराने की परंपरा निभाई जा रही है। हर साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में समाजजनों और रोजेदारों ने शिरकत की। इफ्तार के समय दस्तरख्वान पर सभी ने एक साथ बैठकर रोजा खोला।

मुल्क की खुशहाली के लिए उठे हाथ

इफ्तार के दौरान विशेष दुआ का दौर चला। रोजेदारों ने बारगाहे इलाही में हाथ फैलाकर देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और मुल्क में अमन-ओ-अमान (शांति) कायम रहने की पुरखुलूस दुआएं मांगी। आयोजन में मुल्तानी समाज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस नेक कार्य की सराहना की।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Next Story