होमगार्ड टीम की सतर्कता: अस्पताल से चोरी हुई बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

X
भीलवाड़ा। शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के क्रम में होमगार्ड की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। महात्मा गांधी (MG) अस्पताल परिसर से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को होमगार्ड इंचार्ज सुशील कुमार और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, टीम को एमजी अस्पताल से बाइक चोरी होने की सूचना मिली थी। इस पर नाकाबंदी और निगरानी बढ़ाते हुए इंचार्ज सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने अहिंसा सर्कल के पास घेराबंदी की। यहाँ टीम को एक संदिग्ध युवक नजर आया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि बाइक चोरी की है।
होमगार्ड टीम ने आरोपी को मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लेकर भीमगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।
Next Story
