जिला प्रमुख, प्रधान और सरपंचों का बढा मानदेय

X
भीलवाड़ा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी कर राज्य में जिला प्रमुख, प्रधान और सरपंचों के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा की है। यह आदेश एक अप्रेल 2025 से लागू होगा।
शासन सचिव एवं आयुक्त. जोगा राम ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत यह वृद्धि की गई है। इससे भीलवाड़ा जिले के एक जिला प्रमुख, 14 प्रधान तथा 395 संरपच को इसका लाभ मिलेगा। जनप्रतिनिधियों को देय मानदेय का भुगतान राज्य वित्त आयोग के तहत मिलने वाली अनुदान राशि से किया जाएगा। जिला प्रमुख को 1518 रुपए, प्रधान को 1063 तथा सरपंच को 607 रुपए अधिक मिलेंगे।
पद नाम | 2024 | 2025 |
जिला प्रमुख – | 15180 | 16698 |
प्रधान – | 10626 | 11689 |
सरपंच – | 6072 | 6679 |
Next Story